ADMIN 05:30:00 AM 01 Jan, 1970

बहुत तेज बारिश हो रही थी।

एक बुजुर्ग महिला रुद्रपुर से नैनीताल जाने वाली बस में बैठी।
महिला (कंडक्टर से): हल्द्वानी आ जाए, तो बता देना।
कंडक्टर: ठीक है माता जी।

कंडक्टर महिला को बताना भूल गया और बस दोगांव पहुंच गई।

महिला: हल्द्वानी आ गया?

कंडक्टर: माता जी, वो तो बहुत पीछे रह गया।

महिला (रोती हुई): मुझे वापस ले चल बेटा…
महिला को इतना रोता देख सभी यात्रियों ने
कंडक्टर से बस वापस ले जाने को कहा।

हल्द्वानी पहुंचने पर कंडक्टर बोला:
माता जी, हल्द्वानी आ गया। उतर जाओ।

महिला: उतरूं क्यों बेटा?

कंडक्टर (हैरान होकर): तो बस वापस क्यों लाने को बोला?

महिला: मुझे डॉक्टर ने कहा था कि
हल्द्वानी पहुंचकर दवाई खा लेना।
दो मिनट रुक, दवाई खा लुं फिर जाना तो नैनीताल ही है….

सब बेहोश…!!

Related to this Post: