Afsar 12:00:00 AM 26 Jul, 2017

फ़ेसबुक पर लड़के को अचानक एक ख़ूबसूरत लड़की
की फ़ोटो दिखायी दी, लड़के ने तुरंत मेसेज किया।

लड़का: आइ लव यू
लड़की: कौन हो तुम?

लड़का: मेरा नाम आशिक़ कुमार है।
लड़की: अच्छा क्या करते हो?

लड़का: मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
लड़की: कहाँ रहते हो, पता क्या है तुम्हारा?

लड़का: मैं आपके दिल में रहता हूँ,
मेरा पता है प्यार के बाज़ार के पास,

इश्क़ वाली गली, प्रेमपुर,
और तुम कहाँ रहती हो, क्या करती हो?

लड़की: मैं गोरखपूर में योगी आदित्यनाथ के घर के पास रहती हूँ,
मेरे भैया बजरंग दल के अध्यक्ष और शिवसेना के महा सचिव हैं।

उन्ही के अकाउंट का काम मैं देखती हूँ।
लड़का: माफ़ करना बहन,
मेरी बात का बुरा मत मानना, मैं तो मज़ाक़ कर रहा था।

और उसके बाद लड़के ने फेसबुक से अकाउंट ही डिलीट कर दिया।
गुदगुदी
पप्पू और उसकी प्रेमकथा!
पप्पू अपने दोस्त बंटी से अपनी नयी बनी गर्लफ्रेंड की तारीफ़ कर रहा था।

पप्पू: कसम से इस बार जो गर्लफ्रेंड बनायी है
बहुत मस्त है, पहले वाली तीनो से ज्यादा मस्त।

बंटी: अच्छा वो कैसे?

पप्पू: देख मेरी पहली वाली गर्लफ्रेंड दिल्ली से थी
एक बार उसको जब मैंने टेडी बियर गिफ्ट किया

तो वो बोली, " ओ माइ गोड वाऊ सो क्यूट।"
बंटी: दूसरी वाली?

पप्पू: वो लुधियाना से थी,
जब उसको मैंने टेडीबियर गिफ्ट किया तो वो बोली, "

ओ जी रब दी सौ किन्ना सोना टेडी है।
बंटी: और तीसरी वाली?

पप्पू: वो लखनऊ से थी जब उसको टेडी दिया तो वो बोली, "
या अल्लाह! कितना खूबसूरत तोहफा है।"

बंटी: और जो अब है?
पप्पू: वो हरियाणा से है जब मैंने उसको टेडी दिया तो बोलती, "
रे बावड़ी पूँछ ! यो के दे दिया भालू शा।

Related to this Post: