ADMIN 05:30:00 AM 01 Jan, 1970

महिला अपनी बहन का पति से कराती रही रेप
INEXTLIVE 12 Nov 2016 03:04:03

बहन-बहन के प्‍यार की खबरें व मिसाल आपने अक्‍सर सुना होगा लेकिन क्‍या कभी किसी बहन का हैवानियत वाला रूप देखा है। शायद नहीं लेकिन इंदौर में एक ऐसी ही बहन का चेहरा सामने आया है। जहां वह उसने अपनी बहन के साथ अपने पति से ऐसा काम कराया है। जिसे जानकर हो सकता आपकी आंखों में आंसू आ जाएं। आपको कुछ पलों के लिए लगने लगे कि भला कोई बहन ऐसा भी कर सकती है...
जीजा जबरदस्‍ती करते
जी हां मध्यप्रदेश के इंदौर के खातेगांव एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। उस लड़की के साथ दुष्‍कर्म किसी और ने नहीं बल्‍कि खुद उसकी मुंहबोली बहन के पति ने किया है। बेहद गरीब घर की इस लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां सौतेली है। वह उस पर अत्‍याचार करती थी। उसके पिता भी उस पर ध्‍यान नहीं देते थे। जिसकी वजह से वह अपनी एक मुंहबोली बहन के यहां रहने लगी। उसकी बहन और उसका पति दोनों ही उसका काफी ख्‍याल रखते थे। इसके बाद उसकी बहन उसे अपने पति के पास जाने को कहती। वह जब मना करती थी उसका पति उसके साथ जबरदस्‍ती करता था। उसकी बहन भी सामने खड़े होकर देखती थी।
दोस्‍त भी करने लगा
वह लगातार रोती चीखती थी लेकिन कोई बचाने वाला नही होता है। वह हर दिन इस प्रताड़ना से गुजरती थी। ऐसे में उसने अपने एक दोस्‍त को यह बात बताई, लेकिन उस दोस्‍त ने उसकी कोई मदद नहीं की। बल्‍कि वह भी उसके साथ दुष्‍कर्म करने लगा। वह हर रोज उसके साथ यही करने लगा। इसके बाद जब उसे सारे रास्‍ते बंद नजर आए तो उसने एक दिन अपनी नानी को यह पूरी बात बताई। नानी की मदद से वह थाने गई और पुलिस को पूरी बात दास्‍तां बताई। पुलिस ने भी मेडिकल जांच कराने के बाद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related to this Post: