harman 12:00:00 AM 19 Mar, 2017

लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से डरते हुए कहा- जानू, मैंने तुमसे एक बात छुपाई है। पिछले महीने मेरी सगाई हो गई। मुझे माफ करना।
लड़का- अरे पगली इतनी-सी बात। आज मेरे घर चलो। मैं तुम्हें अपने बच्चों और उनकी मां से मिलवाता हूं।

…………………………………………………
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कॉफी शॉप में बैठी थी। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड से नाराज होकर कहा- आखिरी बार सोच लो। तुम मुझे वो महंगी ड्रेस दिलवा रहे हो या नहीं?
ब्वॉयफ्रेंड- नहीं, नहीं नहीं।
लड़की- पक्का?
ब्वॉयफ्रेंड- हां, पक्का।
लड़की- तो ठीक है आज से तुम्हारा मेरा ब्रेकअप। हम अब कभी नहीं मिलेंगे।
ब्वॉयफ्रेंड- ठीक है। वेटर बिल अलग-अलग लाना।
लड़की- जानूं, तुम तो नाराज हो गए। अब क्या मैं तुमसे मजाक भी नहीं कर सकती।

…………………………………………………
चिंटू ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया- हाय। तुमने इस वक्त क्या पहन रखा है?
गर्लफ्रेंड- तुम्हे बस यही बातें करनी आती हैं।
चिंटू- अच्छा। चलो ये बताओ कि भारत को विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?
गर्लफ्रेंड- मिनी टॉप और स्कर्ट पहन रखा है। अब खुश?

…………………………………………………
प्रेमी (प्रेमिका से)- तुम्हें पता है, खूबसूरत औरत कभी किसी का पीछा नहीं करती।
प्रेमिका- क्यों? क्या उसे यह पसंद नहीं..।
प्रेमी- नहीं रे, क्या तुमने कभी किसी चूहेदान को चूहे की पीछे भागते देखा है?

…………………………………………………
लड़का (दोस्त से)- यार, तेरी इतनी सारी गर्लफ्रेंड कैसे?
दोस्त ने फिलॉसफी बघारते हुए कहा- यार, मैंने एक लड़की से प्यार किया और उसने मेरा दिल तोड़ दिया।
मैं क्या करूं यार, अब दिल का हर टूटा टुकड़ा अलग-अलग लड़की से प्यार करता है।

Related to this Post: